{"_id":"6a279755828f45da9d09181d","slug":"video-blramapara-ma-kaugdha-nagarana-ka-bca-thasara-thana-palsa-bharata-parakashha-ka-le-paravasha-shanpr-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में कड़ी निगरानी के बीच दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में कड़ी निगरानी के बीच दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को बलरामपुर में छह परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी उत्साह के साथ परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 2448 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही रेटिना स्कैन, फिंगरप्रिंट मिलान और त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
इसके लिए बीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज तथा एमएलके पीजी कॉलेज के कला एवं वाणिज्य संकाय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।