{"_id":"6a27ab3a4c4a8d27240123a4","slug":"video-gada-ma-12-jana-ka-aaiitaaaii-ma-lgaga-rajagara-mal-palsamata-parabhara-oura-karayathashaka-na-ja-janakara-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में 12 जून को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, प्लेसमेंट प्रभारी और कार्यदेशक ने जी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में 12 जून को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, प्लेसमेंट प्रभारी और कार्यदेशक ने जी जानकारी
यूपी के गोंडा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) 12 जून को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय रोजगार मेले में 80 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। मेले के माध्यम से तीन से पांच हजार बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संस्थान प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्लेसमेंट प्रभारी शिवाकांत तिवारी और कार्यदेशक विजय कुमार ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत एक दिवसीय मंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के जरिए तीन से पांच हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
मेले में देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के बेरोजगार युवक-युवतियां प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक के साथ ही आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक डिग्री या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकेंगे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
कार्यदेशक विजय बरवार ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। इच्छुक युवक-युवतियां क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ कोई भी पात्र अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकता है। रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए संस्थान स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।