{"_id":"6a27f713935b73f8770d2750","slug":"video-video-gada-ma-ganaeta-na-bugdhhaii-thhaugdhakana-hatha-va-jaesa-na-tha-rahata-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में गणित ने बढ़ाई धड़कनें, हिंदी व जीएस ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में गणित ने बढ़ाई धड़कनें, हिंदी व जीएस ने दी राहत
सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को अधिकांश अभ्यर्थियों ने गणित के प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत समय लेने वाला बताया, जबकि हिंदी और सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
शहर के टॉमसन इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले महाराजगंज के सुधाकर राव ने बताया कि गणित के सवाल हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। हालांकि हिंदी और जीए के प्रश्न सरल थे। अयोध्या के अनुराग पटेल ने कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित था, लेकिन गणित के कुछ सवालों में अधिक समय देना पड़ा।
वहीं आशीष कुमार ने बताया कि हिंदी विषय का स्तर काफी अच्छा था और नियमित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छे अंक हासिल करना आसान रहेगा। कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि करेंट अफेयर्स के कुछ प्रश्नों ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया, जबकि बाकी विषयों के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों में प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा का माहौल रहा। अधिकांश परीक्षार्थियों का मानना था कि समय प्रबंधन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।