{"_id":"69b2a16ab48dd5d6e8092976","slug":"video-rayabral-ma-gasa-ka-kallta-sa-upabhakata-parashana-ejasaya-para-lga-bha-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लगी भीड़
रायबरेली में शहर, कस्बा और गांवों में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बुधवार को बाईपास स्थित एक गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। यहां गैस बुकिंग और सिलेंडर वितरण को लेकर अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले कराई गई बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
शहर गोराबाजार में गैस एजेंसी पर ताला लगा होने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने जमकर हंगामा किया और डीएम से शिकायत की। लालगंज पूरे गुरदी मजरे पौशाला मोहल्ला निवासी उपभोक्ता राजू ने बताया कि कई दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। इससे घर की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गैस की कमी का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से ढाबा और होटल संचालकों को दिक्कत हो रही है। कई लोग कोयले की भट्ठी से काम चला रहे हैं। होटल व्यवसाय से जुड़े राम सिंह चौहान ने बताया कि हाल ही में गैस की कीमतें भी बढ़ी हैं। अब आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।