{"_id":"6a16b6b3880b14c4c6020545","slug":"video-after-his-wish-was-fulfilled-he-set-out-foot-baba-bageshwar-dham-welcomed-in-anpara-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मन्नत पूरी होने पर पैदल निकले बाबा बागेश्वर धाम, अनपरा में हुआ स्वागत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्नत पूरी होने पर पैदल निकले बाबा बागेश्वर धाम, अनपरा में हुआ स्वागत; VIDEO
आस्था और श्रद्धा का अनोखा उदाहरण रविवार को अनपरा में देखने को मिला, जब झारखंड के पलामू जिले से एक युवक नंगे पांव बाबा बागेश्वर धाम की यात्रा करते हुए अनपरा पहुंचा। युवक के हाथ में हनुमानजी का ध्वज और पैरों में केवल मोजे थे। उसकी श्रद्धा को देखकर लोगों ने रास्ते में पानी, शर्बत और जूस पिलाकर स्वागत किया। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र निवासी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि उन्होंने बाबा बागेश्वर धाम में एक मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वह हर वर्ष पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार में माथा टेकेंगे। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने घर से पैदल ही बाबा बागेश्वर धाम जाते हैं। यात्रा के दौरान वह नंगे पांव चलते हैं और करीब 15 दिनों में धाम पहुंचते हैं। इस बार भी वह पिछले मंगलवार को घर से निकले हैं और अगले सप्ताह मंगलवार तक बागेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है। कई स्थानों पर लोग श्रद्धा भाव से पानी, शरबत और भोजन की व्यवस्था करते हैं, जिससे यात्रा आसान हो जाती है। अनपरा में भी लोगों ने श्रद्धालु की आस्था को नमन करते हुए उनका स्वागत किया और सफल यात्रा की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।