{"_id":"6a16b6d07aacb8eaab09c78f","slug":"video-appeal-to-celebrate-eid-al-adha-with-harmony-and-peace-no-permission-new-traditions-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर्व सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील, नई परंपरा की अनुमति नहीं; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर्व सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील, नई परंपरा की अनुमति नहीं; VIDEO
आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेंगे तथा स्थानीय स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें भी आयोजित करेंगे। डीएम ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फर्जी खबरों एवं अफवाहों का तत्काल खंडन करने के निर्देश देते हुए आमजन से भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। एसपी ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न की जाए। सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क पर नमाज अदा न की जाए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही खुले में मांस अथवा अवशेष न फेंकने तथा निर्धारित स्थान पर उन्हें भूमि में दफन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बागीश कुमार शुक्ला, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, सभी एसडीएम आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।