{"_id":"6a16b6b7e4822412960a3764","slug":"video-neet-paper-leak-shatters-parents-and-students-trust-in-examination-system-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नीट पेपर लीक से टूटा परीक्षा प्रणाली पर अभिभावकों-विद्यार्थियों का भरोसा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पेपर लीक से टूटा परीक्षा प्रणाली पर अभिभावकों-विद्यार्थियों का भरोसा; VIDEO
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नीट पेपर लीक, परीक्षा अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि देश भर के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा हुआ है, लेकिन लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से परीक्षार्थियों और अभिभावकों का भरोसा टूट रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। ज्ञापन में मांग किया कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षित डिजिटल प्रणाली लागू की जाए। प्रदर्शन में रविंद्र अंबेडकर, रोशन मौर्य, आंचल, अर्चना मौर्य, रविदेव, प्रदीप, दया सिंह, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।