{"_id":"6a16b72050f394f51b08ba0c","slug":"video-sparks-from-transformer-ignite-dry-wood-major-tragedy-averted-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सूखी लकड़ियों में लगी आग, बड़ा हादसा टला; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सूखी लकड़ियों में लगी आग, बड़ा हादसा टला; VIDEO
जिले में पड़ रहीं भीषण गर्मी के साथ अनपरा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़े हुए लोड के कारण ट्रिपिंग, ओवरलोड और फाल्ट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रविवार की भोर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
बिजली निगम के कर्मी अभिषेक पांडेय ने बताया कि अत्यधिक लोड की वजह से जम्फर उड़ना, तारों का गर्म होकर शॉर्ट सर्किट करना और ट्रांसफार्मरों का ओवरहीट होकर ट्रिप करना आम समस्या बन गई है। कई बार देर रात तक कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने में जुटना पड़ रहा है, तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पा रही है। रविवार को तड़के करीब चार बजे अनपरा नगर के आदर्श नगर वार्ड-14 स्थित शिव मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकलने लगी। ट्रांसफार्मर के पास रखी सूखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास की केबल जलकर राख हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर स्थानीय लोग बाहर निकले तो ट्रांसफार्मर के पास आग लगी देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचना देने के साथ पानी डालकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर शिव मंदिर परिसर में कई वाहन खड़े थे। समय रहते आग नहीं बुझती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।