{"_id":"69b2925e4fb4b6d0ec06df3d","slug":"video-kayakalp-team-inspected-the-improvement-of-health-services-at-bageshwar-district-hospital-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल का लिया जायजा, परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल का लिया जायजा, परखीं व्यवस्थाएं
गायत्री जोशी
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:45 PM IST
Link Copied
बागेश्वर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से कायाकल्प की टीम ने अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल की स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और प्रशासनिक प्रोटोकॉल की समीक्षा की। बृहस्पतिवार को टिहरी गढ़वाल से आई कायाकल्प टीम की सदस्य मोहिनी जॉन ने बताया कि इस एक दिवसीय भ्रमण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना है। टीम ने विशेष रूप से बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, अस्पताल की नीतियों और दस्तावेजीकरण की जांच की। उन्होंने देखा कि अस्पताल में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किस स्तर पर किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं को देखा। टीम सदस्य ने बताया कि निरीक्षण के बाद एक विस्तृत गैप एनालिसिस रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर अस्पताल की सेवाओं को अपग्रेड करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता और सुरक्षा मानकों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर गौरव नौटियाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम की ओर से दिए गए सुुझावों और निर्देशें का पालन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।