{"_id":"69b291eb7620169762074335","slug":"video-rumors-about-gas-cylinders-create-fear-in-ramnagar-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने की अफवाह ने लोगों की चिंता बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने की अफवाह ने लोगों की चिंता बढ़ाई
गायत्री जोशी
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:44 PM IST
खाड़ी देशों में युद्ध के चलते घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने की अफवाह ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग सुबह सात बजे से गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते लोगों के साथ ही कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक दीपक आर्या ने बताया कि रामनगर में कुल 15350 उपभोक्ता हैं। इसमें 14700 घरेलू जबकि 650 कॉमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन से उच्च स्तर से कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। बताया कि घरेलू सिलेंडर पूर्व की तरह ही वितरित किए जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि अब 25 दिन पूर्व बुकिंग के बाद ही लोगों को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इसके चलते लोग सिलेंडर लेने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू सिलेंडर पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।