सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cattle owner, upset over action taken regarding buffalo theft, consumes poison at the police station; alleges police harassment

Rudrapur: भैंस चोरी में कार्रवाई से नाराज पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, पुलिस प्रताड़ना का आरोप

Gayatri joshi गायत्री जोशी
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:24 PM IST
Cattle owner, upset over action taken regarding buffalo theft, consumes poison at the police station; alleges police harassment
रुद्रपुर में भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट एक पशुपालक ने मंगलवार को गदरपुर कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी तत्काल उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बमनपुरी निवासी राजेंद्र सिंह की कुछ समय पूर्व तीन भैंसें चोरी हो गई थीं। मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन बरामद करने का दावा किया था, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि उसे अब तक न्याय नहीं मिला। उसने पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। राजेंद्र सिंह का कहना था कि चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उसने कुछ पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने, अभद्र व्यवहार करने और समझौते के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया था। पीड़ित ने यह शिकायत भी की थी कि मामले में बरामद साक्ष्यों और आरोपियों को लेकर पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से मामले की पैरवी कर रहे पशुपालक ने खुद को उपेक्षित महसूस किया। इसी से आहत होकर उसने कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली परिसर में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोंडा में 12 जून को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, प्लेसमेंट प्रभारी और कार्यदेशक ने जी जानकारी

09 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, लखीमपुर खीरी के सभी 16 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

09 Jun 2026

ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर अयोध्या में हनुमानगढ़ी समेत मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

09 Jun 2026

जालंधर में सीए के घर ईडी का छापा

09 Jun 2026

जांजगीर-चांपा: अवैध रेत परिवहन पर विवाद बढ़ा, सड़क पर बैठे विधायक ब्यास, स्थानीय लोग परेशान; प्रशासन का एक्शन

09 Jun 2026
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से जैकेट के कारखाने में लगी भीषण आग

09 Jun 2026

VIDEO: मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नर्स की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के मौत, चालक फरार

09 Jun 2026
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने निकाली हनुमत पदयात्रा, बजरंगबली के गूंजे जयकारे

09 Jun 2026

लखनऊ में बड़े मंगल पर अलीगंज के हनुमान मंदिर में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

09 Jun 2026

हरियाणा में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में लाभ राशि हस्तांतरित

GPM News:  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जंगलों से निकलकर बस्ती में पहुंचे चार हाथी, ग्रामीणों में दहशत

पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, यात्री परेशान

09 Jun 2026

फतेहाबाद में नर्सिंग ऑफिसर दो घंटे की हड़ताल पर, इमरजेंसी छोड़ बाकि सेवाएं बंद

09 Jun 2026

महिला आयोग चेयरपर्सन की टिप्पणी पर भड़की नर्सिंग स्टाफ, भिवानी में जिला नागरिक अस्पताल में नारेबाजी कर जताया रोष

09 Jun 2026

पंचकूला में नर्सिंग स्टाफ ने की नारेबाजी

09 Jun 2026

Video: गाजियाबाद के साहिबाबाद में टायर फैक्टरी में भीषण आग, पास में मंदिर की दीवार तोड़कर पाया काबू

09 Jun 2026

बहराइच में तेंदुए ने बालिका पर हमला करके मार डाला

09 Jun 2026

MP: स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ सिराली में फूटा जनआक्रोश, विरोध में सड़क पर उतरे उपभोक्ता

09 Jun 2026

सुल्तानपुर में आदि गंगा मां गोमती में सैंकड़ों मछलियों की मौत, केमिकल या प्रदूषण की आशंका

09 Jun 2026

गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों को सिखी और सेवा से जोड़ने की पहल, श्री दरबार साहिब में संभाली सेवा

09 Jun 2026

गुरु हरगोबिंद साहिब के गुरियाई दिवस पर श्री दरबार साहिब में भव्य दीपमाला और आतिशबाजी

09 Jun 2026

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ ई बस में बैठे सीएम नायब सैनी

बलरामपुर में कड़ी निगरानी के बीच दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू

09 Jun 2026

UP: बुलंदशहर में पेपर लीक पर सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोका; पुलिस से धक्का-मुक्की

09 Jun 2026

Video: फरीदाबाद में टैंक में गिरे दो युवक, दोनों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

09 Jun 2026

इटावा में मुठभेड़ के बाद तीन शातिर दबोचे गए, पैर में गोली लगने से दो गंभीर घायल

09 Jun 2026

औरैया: मुढ़ी रसूलपुर नहर में कूदी 46 वर्षीय महिला; घंटों रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

09 Jun 2026

अंबेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा में 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवेश जारी

09 Jun 2026

अंबेडकरनगर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जमीन पर सोने को मजबूर पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे बेरोजगार युवा

09 Jun 2026

बाराबंकी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जांच के बाद दिया जा रहा प्रवेश

09 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed