{"_id":"6a27e635c068ac0f9b0fa74b","slug":"video-voting-begins-for-the-2026-garhi-negi-nagar-panchayat-elections-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: गढ़ी नेगी नगर पंचायत चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: गढ़ी नेगी नगर पंचायत चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू
गायत्री जोशी
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:38 PM IST
Link Copied
काशीपुर में नवगठित गढ़ी नेगी नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। नगर पंचायत चुनाव में 2294 महिला व 2377 पुरूष मतदाता चेयरमैन पद के पांच और वार्ड सभासदों के 40 प्रत्याशियों का भाग्य फैसला करेंगे। निर्वाचन अधिकारी अभय प्रताप सिंह व तहसीलदार पंकज चंदोला, एसपी स्वप्न किशोर सिंह की शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं का कहना है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर पंचायत की नई सरकार चुन रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं में चुनाव को लेकर काफी रूझान देखा जा रहा है। हर कोई अपने-अपने प्रत्याशियों को जीतने का दावा कर रहा है। वहीं चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सचिन बठला और अभिषेक सुखीजा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।