अमर उजाला
Thu, 2 April 2026
अंक ज्योतिषियों के अनुसार, जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है
इस अंक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिन्हें ज्ञान, धर्म, विवाह और संतान का कारक माना जाता है और इनकी गणना सबसे शुभ ग्रहों में भी की जाती है
अंकशास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के लोग बेहद प्रभावशाली स्वभाव के माने जाते हैं और ऐसे लोग समस्याओं का समाधान तेजी से खोजते हैं
मूलांक 3 वाले स्वतंत्र विचारों के होते हैं और ये लोग परिवार में अपनी बातों को प्रमुखता देना चाहते हैं
खास बात यह है कि, मूलांक 3 वालों में लोगों को साथ लेकर चलने और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता इन्हें सबसे अलग बनाती है
अपने ज्ञान के चलते यह लोग तकनीकी क्षेत्र और व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं और इन्हें इंजीनियरिंग, मशीनरी या तकनीकी क्षेत्र भी अधिक प्रिय होते हैं
किस स्वभाव के होते हैं मूलांक 4 के लोग ?