अमर उजाला
Thu, 12 March 2026
आज सेहत का खास ध्यान रखें, पुरानी बीमारी उभर सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और रुके काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, छोटी बात विवाद बन सकती है। खर्चों पर भी नजर रखें। नौकरी या रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन साझेदारी में नया काम शुरू करने से बचें।
आज धैर्य से काम लें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं।
दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। आय बढ़ाने के लिए नए प्रयास कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम में लापरवाही से बचें।
आज नए और रचनात्मक विचारों से लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने या कोई सरकारी काम पूरा होने के योग हैं।
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ेगी, लेकिन आज धन उधार देने से बचें।
आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के बुजुर्गों की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है। नौकरी से जुड़ी समस्या हल करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कामकाज की परेशानियां कम हो सकती हैं। मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं और नए लोगों से पहचान बढ़ेगी।
धन और समृद्धि में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में सफलता मिल सकती है और नए संपर्क बनेंगे। हालांकि किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा करने से बचें।
आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से चल रहा मतभेद खत्म हो सकता है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, लेकिन माता की सेहत का ध्यान रखें।
आज खर्च बढ़ सकता है। परिवार में विवाद से बचने के लिए संयम रखें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और निजी बातें दूसरों से साझा करने से बचें।
खरमास में इन 4 राशियों की बढ़ेगी दिक्कतें