अमर उजाला
Fri, 13 March 2026
आज का दिन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने से मन खुश रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में प्रेम बना रहेगा। पुरानी गलती दोहराने से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।
आज का दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
आज का दिन संतोषजनक रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेद कम हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
आज मान-सम्मान बढ़ सकता है। कामों में सफलता मिलने की संभावना है। संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। सेहत का ध्यान रखें और अनजान लोगों से सतर्क रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
आज नौकरी से जुड़ी नई संभावनाएं बन सकती हैं। किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। बिना मांगे सलाह देने से बचें। नए काम करने की इच्छा बढ़ेगी, लेकिन हर फैसला सोच-समझकर लें।
आज प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन संभव है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं, लेकिन जीवनसाथी से बात करते समय सावधानी रखें।
आज फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। जीवनसाथी के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं, जिससे रिश्ते मधुर होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और धैर्य से काम लें।
दिन सकारात्मक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और सरकारी काम समय पर निपटाएं। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन अचानक खर्च भी हो सकता है।
व्यापार और कामकाज में वृद्धि के योग हैं। परिवार से किया वादा समय पर पूरा करें। किसी रुकी हुई डील के पूरी होने की संभावना है, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें।
आज कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी। भागदौड़ बनी रह सकती है। किसी काम में संदेह हो तो जल्दबाजी से बचें और कानूनी मामलों में सलाह लें।
कामकाज में मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। माताजी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें और दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।
13 मार्च: इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ