अमर उजाला
Fri, 5 June 2026
मेष: दिन चुनौतीपूर्ण, पैसों और फैसलों में सावधानी रखें। भागदौड़ बढ़ेगी, सेहत का ध्यान रखें, संतान से खुशी मिलेगी।
वृषभ: दिन खुशियों भरा, दोस्तों संग अच्छा समय। गुस्से और लापरवाही से बचें, परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: संतुलित दिन, आय-व्यय संभालें। नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, भावनाओं पर काबू रखें।
कर्क: छात्रों के लिए शानदार दिन। कर्ज कम होगा, रुके काम पूरे होंगे, पार्टनरशिप में सावधानी रखें।
सिंह: मेहनत रंग लाएगी, सराहना मिलेगी। यात्रा के योग, घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या: ऊर्जा से भरपूर दिन, नए काम शुरू करें। विरोधियों से सतर्क रहें, परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
तुला: आय बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत। यात्रा लाभदायक, उधार पैसा अटक सकता है।
वृश्चिक: प्रॉपर्टी में लाभ, आत्मविश्वास से सफलता। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी।
धनु: लव लाइफ में खुशखबरी, खर्चों पर कंट्रोल रखें। निवेश सोच-समझकर करें।
मकर: सोच-समझकर कदम उठाएं। नए अवसर मिल सकते हैं, पारिवारिक तनाव दूर करने की जरूरत।
कुंभ: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। काम में लापरवाही न करें, पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
मीन: मान-सम्मान बढ़ेगा, जीवनसाथी से खुशी मिलेगी। पैसों को लेकर तनाव संभव, पढ़ाई पर ध्यान दें।
कर्क राशि में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें प्रभाव