21 दिसंबर 2025 राशिफल: इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

अमर उजाला

Sat, 20 December 2025

Image Credit : Amar Ujala

मेष (Aries)

दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा, लेकिन किसी की बात बुरी लग सकती है। माता-पिता की सलाह से फैसले लें और पुराने दोस्तों से विवाद से बचें।
शुभ रंग: लाल
Image Credit : Amar Ujala

वृषभ (Taurus)

सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बॉस से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संयम रखें। संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
Image Credit : Amar Ujala

मिथुन (Gemini)

कार्यस्थल पर सतर्क रहें, विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य से काम लें और परिवार में चल रही नाराजगी दूर करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: पीला
Image Credit : Amar Ujala

कर्क (Cancer)

दिन मिश्रित रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। खर्च सोच-समझकर करें, आय बढ़ने के योग हैं।
शुभ रंग: सफेद
Image Credit : Amar Ujala

सिंह (Leo)

भागदौड़ भरा दिन रहेगा। पुराने काम पूरे होंगे और घर में मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग: ग्रे
Image Credit : Amar Ujala

कन्या (Virgo)

दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रमोशन के योग हैं।
शुभ रंग: लाल
Image Credit : Amar Ujala

तुला (Libra)

सामान्य दिन रहेगा। धन लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में चल रहा तनाव दूर हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
Image Credit : Amar Ujala

वृश्चिक (Scorpio)

आय में बढ़ोतरी के योग हैं। संतान से खुशी मिलेगी और प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ संभव है।
शुभ रंग: ग्रे
Image Credit : Amar Ujala

धनु (Sagittarius)

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लाभ भी मिलेगा।
शुभ रंग: गोल्डन
Image Credit : Amar Ujala

मकर (Capricorn)

दिन सामान्य रहेगा। भावनाओं में आकर निर्णय न लें और दूसरों के मामलों में दखल न दें।
शुभ रंग: बैंगनी
Image Credit : Amar Ujala

कुंभ (Aquarius)

बिजनेस में सावधानी जरूरी है, नुकसान की आशंका है। सेहत को लेकर जांच करा सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
Image Credit : Amar Ujala

मीन (Pisces)

नए काम करने की इच्छा बढ़ेगी। संतान से सुख मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना सफल हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
Image Credit : Amar Ujala

20 दिसंबर 2025: इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Amar Ujala
Read Now