5 फरवरी: इन 3 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

अमर उजाला

Thu, 5 February 2026

Image Credit : Amar Ujala

मेष राशि

आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा, इसलिए समय और ऊर्जा का सही उपयोग करें। परिवार में आपकी सलाह से सम्मान मिलेगा और बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
Image Credit : Amar Ujala

वृषभ राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा और अच्छी खबरें मिल सकती हैं। विवादों से दूरी रखें। पारिवारिक तनाव कम होगा और खुद पर भरोसा करना लाभ देगा।
 
Image Credit : Amar Ujala

मिथुन राशि

संपत्ति या घर से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन वाणी में संयम रखें।
 
Image Credit : Amar Ujala

कर्क राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। खोई हुई चीज मिलने की संभावना है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन व्यापारिक विवाद से बचें।
 
Image Credit : Amar Ujala

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन संबंधी काम पूरा होगा और पिता की सलाह लाभकारी रहेगी।
 
Image Credit : Amar Ujala

कन्या राशि

सामाजिक कार्यक्रमों से मान-सम्मान मिलेगा। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं।
 
Image Credit : Amar Ujala

तुला राशि

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में सुधार होगा। पुराने फैसलों से सीख लें और कीमती सामान संभालकर रखें।
 
Image Credit : Amar Ujala

वृश्चिक राशि

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यवसाय में साझेदारी फायदेमंद रहेगी। घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है।
 
Image Credit : Amar Ujala

धनु राशि

दिन शुभ रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी या उपहार मिल सकता है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।
 
Image Credit : Amar Ujala

मकर राशि

नए काम की प्रेरणा मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
 
Image Credit : Amar Ujala

कुंभ राशि

मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है।
 
Image Credit : Amar Ujala

मीन राशि

ध्यान भटक सकता है, जरूरी कामों पर फोकस रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी।
 
Image Credit : Amar Ujala

कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण ?

Freepik
Read Now