6 मार्च: इन तीन राशियों के लिए कमाल का रहने वाला है दिन

अमर उजाला

Thu, 5 March 2026

Image Credit : Amar Ujala

मेष

पुराना मित्र अचानक लाभ का कारण बन सकता है। कामों में गति आएगी और व्यापार/साझेदारी में फायदा होगा। समझदारी से लेन-देन करें। धार्मिक आयोजन से मानसिक शांति मिलेगी।
 
Image Credit : Amar Ujala

वृषभ

दिन ठीक रहेगा, लेकिन छिपे विरोधियों से सावधान रहें। छोटे लाभ भविष्य में बड़े बन सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। धैर्य ही आपकी ताकत है।
 
Image Credit : Amar Ujala

मिथुन

रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, दांपत्य जीवन की कड़वाहट दूर हो सकती है। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। संतान से खुशी और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
 
Image Credit : Amar Ujala

कर्क

रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सरलता आपकी ताकत है। कोई मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं।
 
Image Credit : Amar Ujala

सिंह

बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ेगा। आर्थिक लाभ और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक मामले में राहत संभव है। सेहत का ध्यान रखें।
 
Image Credit : Amar Ujala

कन्या

ऊर्जा और भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य की रुकावट दूर हो सकती है। यात्रा से लाभकारी सूचना मिलेगी। बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी।
 
Image Credit : Amar Ujala

तुला

पुरानी समस्याओं में राहत मिलेगी। आत्मनिर्भर बनें और फैसले सोच-समझकर लें। रुका हुआ लेन-देन पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
 
Image Credit : Amar Ujala

वृश्चिक

संपत्ति या घर खरीदने का विचार बन सकता है। व्यापार में लाभ और रुके काम पूरे होंगे। भाई-बहनों से हल्का मतभेद संभव है, धैर्य रखें।
 
Image Credit : Amar Ujala

धनु

जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार में अहम चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी से सुखद सरप्राइज मिलेगा।
 
Image Credit : Amar Ujala

मकर

रुके काम पूरे होंगे और परिवार में खुशियां आ सकती हैं। पदोन्नति की चर्चा संभव है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, धैर्य रखें।
 
Image Credit : Amar Ujala

कुंभ

ऊर्जा बनी रहेगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। यात्रा के योग हैं। पुराना लेन-देन निपट सकता है। संतान से हल्की नोकझोंक संभव है।
 
Image Credit : Amar Ujala

मीन

नई योजनाएं मन में आएंगी। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। अजनबियों पर तुरंत भरोसा न करें। उधार दिया धन वापस मिलने के संकेत हैं।
Image Credit : Amar Ujala

वृश्चिक राशि के लिए खास रहेगा मार्च महीना

अमर उजाला
Read Now