अमर उजाला
Sat, 7 March 2026
आज मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। नया काम शुरू करने का विचार लाभदायक हो सकता है। घर में मेहमानों के आने से रौनक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा।
सामाजिक कार्यों में आपकी सराहना हो सकती है और सम्मान मिलने के संकेत हैं। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। अनुभव का लाभ मिलेगा, लेकिन सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें।
आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलें। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से हल मिल जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और किसी फैसले में जल्दबाजी से बचें।
आज दिन मिश्रित रहेगा। काम में सफलता मिल सकती है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुराना लेन-देन पूरा होने से राहत मिलेगी। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है।
आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। पारिवारिक तनाव से बचने के लिए समझदारी जरूरी है। धन के मामले में सतर्क रहें और जल्दबाजी में कोई वादा न करें।
जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें। कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। परिवार में शुभ कार्यक्रम से खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। वाहन से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें।
विरोधी बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी से काम बन जाएगा। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है। धन के मामलों में सावधानी रखें।
मधुर व्यवहार से आपको सम्मान मिलेगा। नई नौकरी या अवसर मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी से पहले सोच-विचार करें।
व्यापार में लाभ के संकेत हैं और आपके काम की सराहना होगी। कोई डील अटक सकती है, इसलिए धैर्य रखें। समय और धन का सही उपयोग करना जरूरी है।
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और व्यापार में रुका काम पूरा हो सकता है।
आज अच्छी खबरें मिल सकती हैं और मन प्रसन्न रहेगा। पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी है।
7 March Rashifal: आज इन 4 राशि के लोगों को मिलेगा जबरदस्त लाभ