अमर उजाला
Wed, 1 April 2026
इस महीने कभी काम बनेंगे तो कभी बिगड़ सकते हैं।
छोटे कार्यों के लिए भी अधिक प्रयास करना पड़ेगा।
नौकरीपेशा लोग विरोधियों से सतर्क रहें और लापरवाही से बचें।
इस माह आपके प्रयासों की सराहना होगी।
कारोबार में मुनाफा और निवेश से फायदा मिल सकता है।
मध्य माह में बोलचाल और व्यवहार में संयम रखें।
करियर और व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी।
परिवार में मतभेद और पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।
प्रेम और दांपत्य जीवन में समझदारी और भावनाओं का सम्मान जरूरी है।
मकर राशि वालों के लिए लाभ और खुशियों से भरा रहेगा महीना