अमर उजाला
Wed, 1 April 2026
इस माह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी और कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि के जातकों को सीनियर्स और जूनियर्स की उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है।
विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए कार्यों को समय पर पूरा करना और सावधानी बरतना आवश्यक होगा।
व्यवसाय में माह के पूर्वार्ध में बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है और प्रतिस्पर्धियों से कड़ा मुकाबला करना होगा।
माह के मध्य से कारोबार में सुधार और प्रगति दिखाई देगी, जिससे मनचाहा लाभ मिलेगा।
बिक्री में वृद्धि होगी और व्यावसायिक योजनाएं सफल साबित होंगी, लेकिन धन का लेन-देन करते समय सतर्क रहना आवश्यक है।
पैसा या माल उधार देने से बचना चाहिए अन्यथा हानि होने की संभावना बनी रहेगी।
रिश्ते-नाते में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माह के उत्तरार्ध में प्रेम संबंधों में अनुकूलता का अनुभव होगा।
माह के अंत में घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।
इस माह कुंभ राशि वालों को मिल सकता है लाभ और पदोन्नति