अमर उजाला
Sun, 19 April 2026
21 अप्रैल 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं
चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जो ज्योतिष में अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है
इस योग के प्रभाव से बुद्धि, भाग्य और सम्मान में वृद्धि होने के संकेत मिलते हैं
गजकेसरी राजयोग बनने पर कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं
आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास लाभकारी रहने वाला है
वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिल सकते हैं
मिथुन राशि वालों का भाग्योदय होगा और रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बनेंगे
कन्या राशि के लोग नए लोगों से मिलेंगे, जिससे उन्हें भविष्य में लाभ मिल सकता है
तुला राशि वालों को धन, मान-सम्मान और रिश्तों में मजबूती का लाभ मिल सकता है
रविवार को ग्रह दोष खत्म करने के लिए करें सूर्य मंत्रों का जाप