अमर उजाला
Sun, 3 May 2026
कुंभ राशि के लिए यह महीना परिवर्तन और बदलाव से भरा रहेगा, करियर में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर या जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है, जिससे रूटीन प्रभावित हो सकता है।
करियर में मिले टारगेट पूरे करने में कठिनाई आ सकती है, विशेषकर दूसरे सप्ताह में दबाव बढ़ेगा।
सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग कम मिलने की संभावना है, जिससे कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा।
व्यवसायियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा, कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
साझेदारों, सप्लायरों और ग्राहकों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें।
जल्दबाजी या असमंजस में बड़ा निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है।
प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ और सम्मान जरूरी होगा, तभी रिश्ते संतुलित रह पाएंगे।
मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा मई का महीना