अमर उजाला
Sun, 3 May 2026
वृश्चिक राशि के लिए मई का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इसलिए हर कदम सावधानी से उठाना होगा।
कामकाज में लापरवाही और आलस्य से बचने की जरूरत होगी, वरना नुकसान हो सकता है।
महीने की शुरुआत में कार्यस्थल और परिवार दोनों में तनाव की स्थिति बन सकती है, खासकर बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
घरेलू जीवन में गृह क्लेश की संभावना है, इसलिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
आर्थिक स्थिति मध्य माह में दबाव में आ सकती है, खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर के साथ संबंध बेहतर रखने होंगे, वरना कामकाज प्रभावित हो सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में तनाव या उलझन रह सकती है, इसलिए संवाद और समझदारी से रिश्ते संभालें।
मई में धनु राशि की किस्मत बदलेगी, मिलेंगे सुनहरे मौके