अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
फरवरी महीने की शुरुआत मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।
इस दौरान उत्साह, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।
भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलने से अधिकतर परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी।
स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंध सामान्य से बेहतर बने रहेंगे।
महीने के पूर्वार्ध में परिवार में मांगलिक कार्य या शुभ आयोजन हो सकते हैं।
विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं तथा विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे और किसी महत्वपूर्ण परियोजना से जुड़ाव संभव है।
सत्ता, सरकार या प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने के संकेत हैं, साथ ही पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
माह के मध्य में व्यवसाय में मंदी और प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण संघर्ष करना पड़ सकता है।
माह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य (विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याएँ) और दांपत्य/प्रेम संबंधों में सावधानी बरतना आवश्यक होगा।
इस माह धनु राशि वालों को सफलता और समृद्धि में होगी वृद्धि