अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
फरवरी का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, जहां आत्मनिर्भरता सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
इस दौरान दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने परिश्रम और प्रयास से आगे बढ़ना अधिक लाभकारी रहेगा।
महीने की शुरुआत लंबी दूरी की यात्रा के योग के साथ हो सकती है, जो करियर या कारोबार से जुड़ी रहेगी।
करियर और व्यवसाय में अपेक्षित सफलता पाने के लिए इस समय अतिरिक्त भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यापारियों को बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धा का डटकर सामना करना होगा।
महीने के पूर्वार्द्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उपेक्षा और अतिरिक्त कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने से बचें, अन्यथा अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
माह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
महीने के उत्तरार्ध में भाग्य का साथ मिलेगा और करियर-कारोबार में मनचाही सफलता व प्रगति के योग बनेंगे।
इस समय करियर के लिहाज से परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, हालांकि प्रेम और दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उभर सकता है।
फरवरी में तुला राशि वालों को रहना होगा संभलकर