मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह

अमर उजाला

Mon, 10 February 2025

Image Credit : Amar Ujala

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है

Image Credit : freepik

इस सप्ताह किसी भी कार्य को आप जितने मनोयोग और परिश्रम से करेंगे आपको उसमें उतने ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी

Image Credit : freepik

सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी आपाधापी भरे रहे लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी

Image Credit : freepik

सप्ताह के मध्य से ही आपको मनोकूल परिणाम की प्राप्ति होने लगेगी, इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है

Image Credit : amar ujala

यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी, कारोबार से जुड़े लोगों की सप्ताह के मध्य तक कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है

Image Credit : Freepik

नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, सीनियर और जूनियर दोनों आपके समर्थन और सहयोग के लिए तत्पर दिखाई देंगे

Image Credit : Freepik

इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है, रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है

Image Credit : Freepik

मीन राशि के लिए खास है 10 फरवरी का दिन

Amar Ujala
Read Now