घर की इन जगहों पर रखें फिटकरी, बनी रहेगी सुख-शांति और खुशहाली

अमर उजाला

Mon, 22 December 2025

Image Credit : Freepik

कई वर्षो से हमारे घर में फिटकरी का इस्तेमाल होता आ रहा है। फिटकरी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक मानी जाती है

Image Credit : Adobe stock

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फिटकरी के इस्तेमाल से आपको नकरात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलने के साथ कई तरह के लाभ भी मिलते हैं

Image Credit : Adobe stock

अगर आप रोजाना पानी में थोड़ा-सी फिटकरी मिलाकर घर में पोछा लगाते हैं, तो इससे क्लेश, तनाव कम होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है

Image Credit : Adobe stock

एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर अपने व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। इससे व्यापार में फिर से बरकत आने लगती है और बुरी नजर का असर कम हो जाता है

Image Credit : Adobe Stock

काले कपड़े में फिटकरी बांधकर उसे बिस्तर के नीचे रखने से पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में सुधार आने लगता है और मानसिक तनाव भी कम होता है

Image Credit : Adobe Stock

लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए हैं तो बुधवार को एक फिटकरी के टुकड़े पर सिंदूर लगाकर उसे पान के पत्ते में लपेटें और कलावे से बांध कर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर से दबा दें

Image Credit : Adobe Stock

जानें घर में शमी का पौधा लगाने के सही वास्तु नियम

Adobe Stock
Read Now