घर में मां लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा करें स्थापित, जमकर बरसेगा पैसा
अमर उजाला
Wed, 17 December 2025
Image Credit : Adobe Stock
हिंदू सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना गया है
Image Credit : Adobe Stock
घर में मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित करते समय वास्तु के कुछ विशेष नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक होता है
Image Credit : Adobe Stock
वास्तु के अनुसार, कमल पर बैठी हुई और दोनों पैर कमल में स्थित मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा सबसे शुभ मानी गई है
Image Credit : Adobe stock
वास्तु के अनुसार, मां लक्ष्मी की खड़ी हुई मुद्रा सुख-समृद्धि के लिए शुभ नहीं मानी जाती है, ऐसा माना जाता है कि इससे घर में धन टिक नहीं पाता
Image Credit : Adobe Stock
शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की संयुक्त प्रतिमा सिर्फ दीपावली के अवसर पर ही पूजी जाती है। रोज़मर्रा में घर या मंदिर में इन दोनों की संयुक्त मूर्ति रखना शुभ नहीं माना गया है
Image Credit : Adobe Stock
वास्तु के अनुसार, मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में स्थापित करनी चाहिए। यह दिशा धन, आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है
Image Credit : Adobe stock
घर में एक से अधिक लक्ष्मी प्रतिमा या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। अधिक मूर्तियां रखने से ऊर्जा का प्रवाह कमजोर पड़ता है और घर में अस्थिरता बढ़ सकती है