इस एसयूवी में हैं 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, नए अवतार में आई

अमर उजाला

Wed, 18 September 2024

Image Credit : Hyundai

ह्यूंदै ने हाल ही में भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Alcazar का लेटेस्ट एडिशन लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Image Credit : Hyundai

नई ह्यूंदै अल्काजार में पिछले मॉडल की तुलना में कई अहम अपडेट हासिल हुए हैं। जिसमें मुख्य रूप से, एच-आकार वाले एलईडी डीआरएल, क्वाड बीम एलईडी हेडलाइट्स, एक कहीं ज्यादा स्पष्ट ग्रिल और मोटे स्किड प्लेट्स शामिल हैं।

Image Credit : Hyundai

अल्काजार में 18-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील्स, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, नया टेलगेट डिजाइन और नया स्पॉइलर भी मिलता है। यह 4,560 mm लंबी, 1,800 mm चौड़ी और 1,700 mm ऊंची है। व्हीलबेस भी 2,760 mm है।

Image Credit : Hyundai

एसयूवी में डुअल-टोन नोबल ब्राउन और हेज नेवी कलर स्कीम है। डैशबोर्ड भी नए डुअल-स्क्रीन सेटअप के साथ अपडेट हुआ है। जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इसी तरह का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।

Image Credit : Hyundai

इस एसयूवी में डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 8-स्पीकर बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए वेंटिलेटेड सीटें और भी बहुत कुछ मिलता है। 

Image Credit : Hyundai

2024 ह्यूंदै अल्काजर लेवल 2 एडीएएस टेक्नोलॉजी सहित 70 से ज्यादा सेफ्ची फीचर्स के साथ आई है। एडीएएस फीचर्स स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग एंड अवॉयडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे 19 खासियतों के साथ आती है। 

Image Credit : Hyundai

नई अल्काजार में 40 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं जिसमें छह एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डिजिटल की, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रेन सेंसिंग वाइपर और बहुत कुछ मिलता है।

Image Credit : Hyundai

नई ह्यूंदै अल्काजर में दो इंजन ऑप्शन हैं। एक 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन, जो 158 bhp और 253 Nm का आउटपुट देता है। जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन है। दूसरा 1.5L U2 CRDi डीजल मोटर है जो 114 bhp और 250 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है।
Image Credit : Hyundai
नई ह्यूंदै अल्काजर एसयूवी 20.4 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देगी। टेस्ट नतीजों के अनुसार, टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट ट्रांसमिशन विकल्पों के आधार पर 17.5 किमी प्रति लीटर और 18 किमी प्रति लीटर के बीच का माइलेज देंगे।
Image Credit : Hyundai

एसयूवी का डीजल वर्जन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वेरिएंट्स के साथ 18.1 किमी प्रति लीटर और मैनुअल ट्रांसमिशन यूनिट्स के साथ 20.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

Image Credit : Hyundai

इन छोटी गलतियों से हो सकता है बड़ा कार हादसा

FREEPIK
Read Now