अमर उजाला
Wed, 31 May 2023
इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के लिए मुख्य तौर पर दो तरह के चार्जर मिलते हैं।
इनमें से एक एसी और दूसरा डीसी चार्जर होता है।
बैटरी में पावर को डीसी मोड में चार्ज रखा जाता है।
लेकिन एसी चार्जर के उपयोग करने पर यह एसी पावर को डीसी में बदलता है, जो बैटरी में सेव होती है।
वहीं डीसी चार्जर से बैटरी को सीधा चार्ज किया जाता है, जिससे समय कम लगता है।
डीसी चार्जर से जल्दी चार्ज होने के कारण बैटरी को लंबी अवधि में नुकसान होता है।
वहीं एसी चार्जर से समय ज्यादा लगता है, लेकिन बैटरी की उम्र बढ़ती है।
टाटा अल्ट्रोज में सभी इंजन के साथ मिलेगा यह फीचर, जानें डिटेल