मानसून के बाद ऐसे करें कार की मेंटनेंस देश के अधिकतर राज्यों मानसून की विदाई हो रही है। ऐसे में अगर आपके पास कार है तो गाड़ी की पोस्ट मानसून मेंटनेंस जरूरी है। दरअसल, मानसून की बारिश में कार को बाहरी और अंदरुनी दोनों तौर पर काफी नुकसान होता है। ऐसे में कार को सही सर्विस की आवश्यकता होती है। अगर आपने बरसात के दौरान सड़क पर काफी समय कार चलाई है तो मानसून के बाद एक अच्छे वाश की जरूरत होती है। बरसात में कार का इंटीरियर भी काफी गंदा हो जाता है। ऐसे में जब भी बरसात का दौर खत्म हो जाए तो गाड़ी के इंटीरियर को साफ जरूर करें। बारिश के दौरान गाड़ी चलाने से अक्सर कार के टायरों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में एक बार चारों टायरों की जांच जरूरी है। मानसून के बाद कार के ब्रेक भी चेक करें। बरसात के दौरान ब्रेक सिस्टम में नमी आ जाती है, ऐसे में ब्रेक को सही फ्ल्यूड मिलना जरूरी है। बारिश के बाद कार के सभी इलेक्ट्रिक पार्ट्स की जांच करनी चाहिए। ताकि कार चलाने के दौरान कोई दिक्कत न हो। Auto