अमर उजाला
Mon, 22 May 2023
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अमृतसर से जामनगर के बीच एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया।
एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1257 किलोमीटर है। इसका अधिकांश हिस्सा राजस्थान में है।
एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी 23 घंटे की जगह 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
एक्सप्रेस-वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बीच बनाया जा रहा है।
एक्सप्रेस वे से देश के 13 बड़े शहर मोगा, भठिंडा, मंडी डबवाली, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर जैसे शहर साथ में जुड़ जाएंगे।
इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद सात बंदरगाह, नौ एयरपोर्ट और एक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क जुड़ जाएंगे।
जल्द लॉन्च होंगे ये पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें डिटेल