नई-नई कार चलानी सीखी है तो इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला

Wed, 25 September 2024

Image Credit : FREEPIK

लोग जब भी नई कार खरीदते हैं तो उसका काफी अच्छे से ख्याल रखते हैं। ऐसे ही अगर आपने हाल ही में कार चलाना सीखा है तो काम आएंगी ये टिप्स।

Image Credit : FREEPIK

नई कार की मेंटेनेंस के लिए जरूरी है कि गाड़ी के मेन्युअल को काफी ध्यान से पढ़ा जाए। ऐसा करने से कार के बारे में काफी जानकारी मिल जाती है।

Image Credit : FREEPIK

हाल ही में कार चलाना सीखी है तो कार के टायर प्रेशर का स्तर सही हो, इसकी जांच करनी चाहिए। प्रेशर कम होने पर इसे ठीक करें।

Image Credit : FREEPIK

कार के इंजन ऑयल की जांच करें, अगर काफी पुराना या गंदा हो गया है तो इसे बदलना ही बेहतर विकल्प होगा। 

Image Credit : FREEPIK

अगर आपने कुछ दिनों पहले ही कार चलानी सीखी है तो गाड़ी की सर्विस की जांच जरूरी करें, वरना कार कभी भी बंद हो सकती है।

Image Credit : FREEPIK

कार के ब्रेक फ्ल्यूड और ब्रेक सिस्टम की जांच भी जरूरी है। वरना बाद में इसमें काफी बड़ी दिक्कत हो सकती है। 

Image Credit : FREEPIK

कुछ समय पहले ही कार चलानी सीखी है तो गाड़ी की बैटरी की एक बार जांच करवानी चाहिए। ताकि सफर के दौरान कोई परेशानी न हो।

Image Credit : FREEPIK

कार का गियरबॉक्स और स्टीयरिंग व्हील को चेक करें। कई बार इसमें दिक्कत आ जाती है, फिर कार बीच रास्ते पर बंद हो जाती है। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक ट्रांसमिशन सिस्टम का कैसे रखें ध्यान

FREEPIK
Read Now