इस छोटी सी दिक्कत की वजह से नहीं चलती बाइक मोटरसाइकिल रोड पर सही ढंग से चले और राइड पूरी तरह से सेफ हो जाए, इसके लिए कई सारी चीजों का ठीक होना जरूरी है। बाइक की बैटरी काफी अहम होती है, अगर इसमें किसी भी तरह की कोई परेशानी आ जाए तो बाइक के इलेक्ट्रिकल्स पार्ट काम नहीं करते हैं। हालांकि, मोटरसाइकिल की बैटरी का नियमित ध्यान रखकर इसे लंबे समय तक चलाया जा सकता है। बाइक राइड के दौरान अगर बैटरी अचानक से समाप्त हो जाए तो मोटरसाइकिल बीच रास्ते पर ही रुक जाती है। यह तो आप जानते ही होंगे कि बाइक के सभी इलेक्ट्रिकल पार्ट्स बैटरी से जुड़े होते हैं। ऐसे में बैटरी का फुल चार्ज होना काफी जरूरी है। अगर कई दिनों तक बाइक खड़ी रहती है तो इससे भी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बाइक को थोड़े-थोड़े अंतराल पर चलाना चाहिए। कई बार बाइक की बैटरी में लिक्विड फ्ल्यूड का रिसाव हो जाता है। ऐसे में बैटरी सही ढंग से काम नहीं करती है। बाइक की बैटरी में किसी भी तरह की परेशानी होने पर किसी मैकेनिक को दिखाएं। अगर जरूरत पड़े तो बैटरी को बदल देना चाहिए। Auto