बाइक क्लच एडजेस्टमेंट क्यों जरूरी? अक्सर काम के लिए मोटरसाइकिल से आना-जाना करते हैं तो बाइक के बारे में यह जानकारी होनी ही चाहिए। आगे जानिए डिटेल। आपको बता दें कि जैसे हर बाइक का टायर अलग-अलग होता है, वैसे ही मोटरसाइकिल का क्लच भी अलग होता है। बाइक चलाने के दौरान गियर बदलने के लिए क्लच का इस्तेमाल होता है, ऐसे में अगर क्लच सही से एडजेस्ट नहीं है तो बाइक चलाने में दिक्कत हो सकती है। मोटरसाइकिल का अहम हिस्सा क्लच कई बार काफी सख्त और कई बार काफी ढीला हो जाता है। इस वजह से राइडर को परेशानी होती है। अगर क्लच सही से एडजेस्ट नहीं होता है तो इस वजह से कई बार हादसा भी हो जाता है। यही वजह है कि इसका सही से एडजेस्ट रहना जरूरी है। बाइक राइडर को इस वजह से गियर बदलने में भी परेशानी होती है। गियर सही से काम नहीं करता है और कोई हादसा हो सकता है। बाइक का क्लच अगर खराब स्थिति में है तो इस वजह से मोटरसाइकिल जरूरत से ज्यादा फ्यूल खर्च करती है और माइलेज भी कम हो जाती है। बाइक क्लच में कोई दिक्कत हो तो उसे बिना देर किए ठीक करवाना चाहिए। ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। Auto