नई बाइक खरीदी है तो इस चीज को न करें नजरअंदाज अधिकतर लोग जब नई मोटरसाइकिल खरीदते हैं तो बाइक को चलाकर देखते हैं। साथ ही बाइक के पार्ट्स को भी चेक करते हैं। मगर ज्यादातर लोग बाइक के साथ आने वाली एक खास चीज पर ध्यान नहीं देते हैं। हर नई मोटरसाइकिल के साथ बाइक मैन्युअल आती है, बाइक मैन्युअल को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। दरअसल, बाइक मैन्युअल में मोटरसाइकिल के बारे में सारी जानकारी होती है। बाइक मैन्युअल मोटरसाइकिल के रखरखाव में अहम भूमिका निभाती है। साथ ही अच्छे ढंग से गाइड भी करती है। बाइक में कौन से ऑयल का इस्तेमाल करना है, कब सर्विस करवानी है और टायरों का ध्यान कैसे रखना है आदि की जानकारी होती है। बाइक मैन्युअल में कई प्रैक्टिकल टिप्स भी दी गई होती हैं, जो बाइक राइडर की सेफ्टी में काम आती हैं। Auto