अमर उजाला
Thu, 25 May 2023
जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू की ओर से भारत में नई जेड4 रोडस्टर को लॉन्च किया गया है।
कार में तीन लीटर छह सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जिससे 340 बीएचपी और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
यह जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 4.5 सेकेंड में हासिल कर सकती है।
इसमें 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलैस चार्जर, बीएमडब्ल्यू ओएस 7.0, एम स्पोर्ट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग मिलती हैं।
ड्राइविंग के लिए ईको प्रो, कम्फर्ट और स्पोर्ट के तीन मोड मिलते हैं।
कंपनी ने इसकी कीमत 89.30 लाख रुपये एक्स शोरुम तय की है।
ओला के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी जल्द होगी शुरू, जानें डिटेल