इन छोटी गलतियों से हो सकता है बड़ा कार हादसा कार से सफर करते हैं तो कार का ध्यान रखना काफी जरूरी है। कार की नियमित सर्विस होने से छोटी-मोटी परेशानी भी सही वक्त पर ठीक हो सकती है। कार में कई सारे पार्ट्स होते हैं, ऐसे में किसी भी छोटे उपकरण में दिक्कत हो जाए तो कार चलाने में परेशानी होती है। बहुत कम लोग कार के इंटीरियर पर ध्यान देते हैं, ऐसे में अगर आप भी इंटीरियर को गंदा रखते हैं तो इससे बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। दरअसल, कई बार इंटीरियर में लोग कुछ भी गैर-जरूरी सामान रख देते हैं, ऐसे में कार चलाने के दौरान अजीब सी गंध आ सकी है, जिससे चालक का ध्यान भटक सकता है। काफी लोग कार के डैशबोर्ड या फुटस्पेस में कुछ भी बेकार सामान रख देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सतर्क हो जाएं। कार के गियरबॉक्स के पास भी कुछ गैर-जरूरी सामान नहीं रखना चाहिए। वरना वो सामान गिरकर ब्रेक पैडल या एक्सेलेरेटर में जा सकता है और हादसा हो सकता है। काफी लोग डैशबोर्ड पर पानी की खाली बोतल रख देते हैं, मगर खाली बोतल झटके से गिरकर ब्रेक पैडल में अटक सकती है, जिससे हादसा हो सकता है। सुरक्षित कार ड्राइव के लिए जरूरी है कि गाड़ी के इंटीरियर में कोई भी गैर-जरूरी सामान नहीं होना चाहिए। Auto