अमर उजाला
Tue, 1 October 2024
अगर आपका वाहन काफी समय तक नमी के संपर्क में रहता है, तो इसमें जंग लगने की संभावना बन जाती है।
यात्रा के दौरान वाहन के कई हिस्सों में मिट्टी-पानी जैसी चीजें जम जाती है। ये वो कारण हैं जिनसे जंग लगने का खतरा रहता है।
वाहन की नियमित धुलाई करते रहने पर मिट्टी और कीचड़ साफ हो जाता है। जिससे कार को जंग से बचाया जा सकता है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर कार की धुलाई खारे पानी से की जाती है, तो भी जंग लगने का खतरा रहता है।
पानी से धुलने के बाद सूखे कपड़े से कार को साफ करना चाहिए। इससे चमक तो बढ़ती ही है, और जंग लगने का खतरा कम हो जाता है।
कार को वाटर प्रूफ कवर से ढंकना चाहिए। जिससे पानी से बचाव हो सके।
कार बीमा का प्रीमियम कैसे हो कम, जानें अहम टिप्स