अमर उजाला
Tue, 24 September 2024
त्योहारी सीजन में भारतीय वाहन बाजार में कई नई कारों की लॉन्चिंग हो रही है। ऐसे में खरीदारों के पास नई कार खरीदने के बहुत सारे ऑप्शन हैं।
आज के जमाने की मॉडर्न कारें बहुत सारे मॉडर्न फीचर्स के साथ आती हैं। जो खरीदारों को लुभाती हैं और उनके खरीद का आधार बनती हैं।
आमतौर पर इनमें से बहुत सारे फीचर्स का इस्तेमाल भी नहीं हो पाता।
इससे इतर, वाहन मालिक अपनी नई कार में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे इंजन की लाइफ कम हो जाती है। यहां हम ऐसी चार गलतियों के बारे में बता रहे हैं।
आपकी नए वाहन में क्षमता से ज्यादा सामान या भार ढोने से इंजन को लंबे समय में नुकसान पहुंच सकता है।
नई कार में प्रीमियम पेट्रोल या डीजल भरवाने की बजाए सामान्य फ्यूल भरवाना चाहिए।
नई कार को एक ही रफ्तार पर लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए। इससे इंजन को नुकसान हो सकता है। इसलिए स्पीड बदलते रहना चाहिए।
इस छोटी सी दिक्कत की वजह से नहीं चलती बाइक