कार के ज्यादा वजन से कम होती है फ्यूल एफिशियंसी?

अमर उजाला

Wed, 9 October 2024

Image Credit : FREEPIK

कार की फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने के लिए अक्सर लोग कई तरह के काम करते हैं। मगर एक छोटी सी चीज को आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

दरअसल, कार की फ्यूल एफिशियंसी कम करने में कार का वजन भी अपना प्रभाव डालता है। मगर इस बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर कार का वजन ज्यादा है तो इससे कार की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम हो जाएगी। इससे माइलेज भी प्रभावित होती है।

Image Credit : FREEPIK

कार का वजन जितना होगा, उतना ही उसे चलाने के लिए अधिक ताकत की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में जब कार चलाने के लिए ज्यादा ताकत लगती है तो इससे फ्यूल एफिशियंसी कम हो जाती है।

Image Credit : FREEPIK

काफी कार चालक गाड़ी में बिना जरूरत के टूल्स, स्पेयर पार्ट्स और बिना मतलब की एक्सेसरीज रखते हैं। इससे कार का वजन बढ़ता है।

Image Credit : FREEPIK

अगर आप कार की फ्यूल एफिशियंसी बेहतर करना चाहते हैं तो इसके लिए कार से गैर-जरूरी सामानों को निकालना होगा। 

Image Credit : FREEPIK

अगर कार से लगभग 50 किलोग्राम वजन भी कम हो जाए तो इससे कार की फ्यूल एफिशियंसी एक फीसदी बढ़ सकती है।

Image Credit : FREEPIK

कार की फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने के लिए गाड़ी में स्टील के बजाय अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अलॉय व्हील्स का वजन कम होता है।

Image Credit : FREEPIK

कार में जीपीएस नेविगेशन सिस्टम कितना फायदेमंद

FREEPIK
Read Now