जरा सी लापरवाही से कार में आ सकती है दिक्कत कार चलाने वाले अक्सर गाड़ी को सही रखने के लिए उसकी नियमित सर्विस करवाते हैं। मगर कई बार किसी अन्य परेशानी से कार में समस्या आ जाती है। कार में कई सारे छोटे-छोटे उपकरण होते हैं, जो गाड़ी चलने में अपना योगदान देते हैं। ऐसे में सभी का सही रहना बेहद जरूरी है। कार का विंडशील्ड वाइपर्स बारिश के दौरान काफी जरूरी होता है। अगर इसकी रबड़ में कोई छेद या फिर क्रैक हो जाए तो यह सही से काम नहीं करता है। कार विंडशील्ड वाइपर्स की समय-समय पर जांच करनी चाहिए। अगर इसमें कोई भी परेशानी लगे तो इसे बदलना देना चाहिए। कार के टायरों में भी रबड़ होती है, अगर टायरों की रबड़ में कोई परेशानी आ जाए तो भी कार का संतुलन बिगड़ जाता है। दरअसल, लंबे समय तक कार चलाने से टायरों की रबड़ घिस जाती है, ऐसे में गाड़ी सही से अपनी पकड़ नहीं बना पाती है। गाड़ी के टायरों में अगर घिसाव अधिक हो जाए तो उसे बदलने की जरूरत है, ताकि कार चलाने में कोई परेशानी न हो। Auto