त्योहारों के दौरान कार खरीदना कितना फायदेमंद, जानें डिटेल

अमर उजाला

Tue, 8 October 2024

Image Credit : FREEPIK

देशभर में नवरात्र का जश्न मनाया जा रहा ह। अगर आप इस दौरान नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लीजिए क्या यह सही समय होगा। इस दौरान क्या फायदे मिलेंगे।

Image Credit : FREEPIK

फेस्टिव सीजन के दौरान काफी लोग नई कार खरीदते हैं, मगर कई बार यह फैसला गलत साबित हो जाता है, क्योंकि कई बार लोगों के पास सही बजट नहीं होता है।

Image Credit : FREEPIK

अगर आपके पास बजट की कोई परेशानी नहीं है तो आप फेस्टिव सीजन में नई कार खरीद सकते हैं। इस दौरान कई नई कारें लॉन्च होती है। 

Image Credit : FREEPIK

फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने से कार डीलरों की ओर से अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं। ऐसे में यह डील फायदेमंद साबित हो सकती है।

Image Credit : FREEPIK

त्योहारी सीजन के दौरान कई कार डीलर पुरानी कार के बदले नई कार को छूट के साथ बेचते हैं। इस वजह से यह समय सही रहता है।

Image Credit : FREEPIK

फेस्टिव सीजन में काफी कार डीलर्स कार के साथ कुछ एक्सेसरीज जैसे- पार्किंग कवर, कार सीट कवर्स आदि को मुफ्त में दे देते हैं। इससे आपको लाभ के साथ बचत भी हो सकती है। 

Image Credit : FREEPIK

त्योहारी मौसम में नई कार खरीदते वक्त गाड़ी पर आसान ईएमआई और फाइनेंस का विकल्प मिल जाता है। इस वजह से नई कार खरीदना आसान हो जाता है।

Image Credit : FREEPIK

अगर त्योहारों के दौरान नई कार खरीदी जाए तो इससे कार पर वारंटी और इंश्योरेंस कवर में अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

Image Credit : FREEPIK

वाहन बीमा में IDV क्या होता है? जानें यह जरूरी बात

Freepik
Read Now