कार की सर्विस करवाने से पहले जरूर करें ये काम कार की सर्विस करवाने से पहले उसकी सर्विस मैन्युअल को ध्यान से पढ़ें और चेक करें कि कौन से पार्ट को कब चेक करना है और कब बदलवाना है। सर्विस सेंटर से पहले कार सर्विस पैकेज की सही जानकारी हासिल करें, ताकि आप कार के लिए सही पैकेज चुन सकें। कार की सर्विस से पहले गाड़ी में आ रही दिक्कतों की एक लिस्ट तैयार करें, ताकि सर्विस सेंटर पर जाकर कोई परेशानी भूल न जाएं। कार की मौजूदा कंडीशन की फोटो और वीडियो बना लें और साथ ही ऑडोमीटर रीडिंग नोट कर लें। ताकि बाद में कोई परेशानी होने पर आपके पास सबूत हो। अगर आपने तय कर लिया है कि कार को सर्विस की जरूरत है तो एक बार गाड़ी को सही से चेक करें, कोई कीमती सामान हो तो उसे हटा लें। कार की सर्विस से पहले उसका एक वर्क एस्टिमेट तैयार करवा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि कार में क्या दिक्कत है और उसमें कितना खर्च आएगा। कार की सर्विस से पहले आप वर्क एस्टिमेट के साथ किसी कार एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। इससे सभी जरूरी जानकारी सही ढंग से समझी जा सकती है। Auto