अमर उजाला
Fri, 27 September 2024
आज के जमाने की मॉडर्न कारों में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक फीचर है ESC यानी इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल।
ESC कार के स्टीयरिंग व्हील एंगल के साथ-साथ उसके अलग-अलग पहियों के घुमाव पर नजर रखती है।
ESC सेफ्टी फीचर के साथ ड्राइवर को ड्राइविंग के दौरान वाहन पर ज्यादा और बेहतर तरीके से कंट्रोल मिलता है।
किसी इमरजेंसी के दौरान, ESC ब्रेक लगाता है और नियंत्रण वापस पाने के लिए इंजन के पावर को बैलेंस करता है।
यह उन दुर्घटनाओं से बचने में मदद करता है जो घुमावदार सड़कों में ओवरस्टीयरिंग या अंडरस्टीयरिंग या गीली सड़कों पर कम ट्रैक्शन के मामले में हो सकती हैं।
इस फीचर से ब्रेक की लाइफ भी बढ़ जाती है। क्योंकि यह ब्रेक के इस्तेमाल को कम करता है।
जिन कारों में यह सेफ्टी फीचर नहीं होता, उनमें दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
कार में है मैनुअल गियरबॉक्स, तो बरतें ये सावधानियां, नहीं तो होगा नुकसान