इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का बरसात में कैसे रखें ख्याल, जानें पूरी डिटेल्स

अमर उजाला

Mon, 23 September 2024

Image Credit : Chetak

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मालिकों को बरसात के दिनों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर यहां हम बता रहें कुछ अहम टिप्स।

Image Credit : PTI

  • इलेक्ट्रिक वाहनों को विभिन्न मौसम के हिसाब से डिजाइन किया जाता है
  • लेकिन बारिश के मौसम में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है

Image Credit : BMW

बरसात से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को शेड वाली जगह में खड़ी करें

Image Credit : Freepik

  • बढ़िया वॉटरप्रूफ कवर खरीदें जो आपके ई-वाहन के लिए डिजाइन किए गए हों
  • ये बैटरी और मोटर जैसे अहम इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स में पानी को जाने से रोकते हैं

Image Credit : Freepik

मोम या सिलिकॉन-आधारित स्प्रे जैसे सुरक्षात्मक कोटिंग्स नमी के खिलाफ एक अतिरिक्त कवच बनाते हैं

Image Credit : Freepik

बैटरी टर्मिनलों, चार्जर पोर्ट और वायरिंग हार्नेस सहित सभी इलेक्ट्रिक कनेक्शनों की रेगुलर जांच करें। इन कनेक्शनों में पानी घुसने से बचाने के लिए इन पर ग्रीस या नमी से बचाव वाला सीलेंट लगाएं

Image Credit : Revolt Motors

  • मानसून में वाहन की नियमित रूप से सफाई और उसे सुखाना जरूरी है
  • कीचड़, गंदगी और पानी अलग-अलग पार्ट्स पर जमा हो सकता है, जिससे जंग और नुकसान का खतरा रहता है
Image Credit : Freepik
बैटरी के डिब्बे में पानी तो नहीं घुसा, इसकी रेगुलर जांच करें और ध्यान दें कि यह सूखा रहे। इलेक्ट्रिक वाहन की नियमित तौर पर सर्विसिंग कराएं
Image Credit : Ola Electric

इस ट्रिक से बढ़ जाएगी कार टायरों की लाइफ

Adobe Stock
Read Now