कार इंजन की क्षमता बेहतर करने में काम आएंगे ये टिप्स

अमर उजाला

Mon, 16 September 2024

Image Credit : FREEPIK

कार के इंजन की क्षमता बढ़ाने के लिए कई सारे काम कर सकते हैं। ऐसा करने कार इंजन की लाइफ बेहतर हो जाएगी। 

Image Credit : FREEPIK

कार इंजन गाड़ी के दिल की तरह काम करता है। ऐसे में इंजन की हेल्थ काफी मायने रखती है, आगे जानिए इंजन को बेहतर करने के लिए क्या कर सकते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

अगर आप अक्सर कार से सफर करते हैं तो गाड़ी की नियमित सर्विस इंजन के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। 

Image Credit : FREEPIK

कार इंजन की बेहतरी के लिए सर्विस के दौरान इंजन एयर फिल्टर की जांच करवानी चाहिए। ऐसा करने से इंजन की क्षमता बढ़ जाती है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर आप कार को लंबे सफर पर लेकर जाते हैं तो पहले कार के टायरों में एयर प्रेशर की जांच करें। एयर प्रेशर कम है तो इसका स्तर सही लेवल पर रखना चाहिए।

Image Credit : FREEPIK

कार इंजन की लाइफ बढ़ाने के लिए कार को पानी वाली जगह पर पार्क नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इंजन में पानी जा सकता है।

Image Credit : FREEPIK

गाड़ी के इंजन की लाइफ बेहतर करने के लिए इंजन में समय-समय पर फ्ल्यूड लेवल चेक करना चाहिए। फ्ल्यूड कम होने पर इसे पूरा करें। 

Image Credit : FREEPIK

कार इंजन की लाइफ सुधारने के लिए ब्रेक सिस्टम का खास ध्यान रखना जरूरी है। ब्रेक पैडल का ज्यादा इस्तेमाल इंजन पर प्रेशर डालता है।

Image Credit : FREEPIK

कार का इंजन एयर फिल्टर कब बदलें, जानें डिटेल

FREEPIK
Read Now