ऑटो एक्सपो में पेश हो सकती हैं चार इलेक्ट्रिक कारें
टाटा की अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक को ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।
कंपनी की नई ईवी की एक्स शोरूम कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
सिट्रॉएन की सी3 को भी ईवी अवतार में पेश किया जा सकता है।
इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
हुंडई कोना फेसलिफ्ट को भी ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।
कोना फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 25 लाख रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है।
एमजी एयर ईवी को भी कंपनी ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है।
कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
5 सस्ती SUV कारें जिनमें मिलता है पैनोरमिक सनरूफ